National
'ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल बिल्कुल ठीक': IRCTC ने कहा- पूरी तरह अफवाह हैं सर्वर क्रैश होने की खबरें
पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार सुबह उसका ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल चालू था। निगम ने इस संबंध में मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया कि सुबह के समय पोर्टल ड
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार सुबह उसका ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल चालू था। निगम ने इस संबंध में मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया कि सुबह के समय पोर्टल डाउन होने की वजह से यूजर्स को परेशानी हुई।
आईआरसीटीसी ने कहा कि पोर्टल चालू था और काम कर रहा था। हालांकि, एक साथ बड़ी संख्या में लॉगिन होने के कारण यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता में देरी देखी गई।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


