National
यूपी में दो सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, डीके ठाकुर का अतिरिक्त प्रभार हटा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती के संबंध में आदेश जारी किया है ।
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती के संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव कांत ठाकुर, जो वर्तमान में पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उनसे नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। अब वह पूर्ण रूप से केवल पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत रहेंगे।



