जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1996 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अजय कुमार यादव को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया है।

वह सेवानिवृत्ति यानी 30 सितंबर 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। केंद्र ने प्रदेश सरकार को उन्हें तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।