National
अलीगढ़: जेब में फटा iPhone, उपभोक्ता आयोग ने कहा- नया फोन दो या पैसे वापस करो
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जेब में रखा आइफोन फटने से हाथ और अंगूठे में चोट लगने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व अन्य के खिलाफ आदेश पारित किया है। आयोग ने उपभोक्ता प्रेमराज
लेखक Digital Desk152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जेब में रखा आइफोन फटने से हाथ और अंगूठे में चोट लगने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व अन्य के खिलाफ आदेश पारित किया है। आयोग ने उपभोक्ता प्रेमराज सिंह को नया आईफोन देने या 29,500 रूपये वापस करने के साथ 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज, उपचार खर्च के 36,139 रूपये और 5,000 रूपये मुकदमा खर्च देने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन 45 दिन में करना होगा।
प्रेमराज सिंह ने अधिवक्ता चौधरी इफराहीम हुसैन के माध्यम से आयोग में वाद दायर किया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 14 अगस्त 2020 को आइफोन खरीदा था। जुलाई 2023 से फोन गर्म होने लगा। इसकी शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

