National
ड्राइविंग लाइसेंस बनना होगा मुश्किल! अब सिफारिश नहीं, IP कैमरे तय करेंगे आपका टेस्ट
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जुगाड़ और सिफारिश पर अंकुश लगाने की तैयारी है। एआरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आइपी कैमरों और हाईटेक सेंसर से आवेदकों की ड्राइविंग पर नजर रखने क
लेखक Vaibhav Mishra66K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जुगाड़ और सिफारिश पर अंकुश लगाने की तैयारी है। एआरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आइपी कैमरों और हाईटेक सेंसर से आवेदकों की ड्राइविंग पर नजर रखने की योजना है। हालांकि, इसके लिए भेजा गया प्रस्ताव अभी पास नहीं हुआ है। तत्कालीन एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने कैमरे लगाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था।
जिले में दो लाख 55 हजार 414 से अधिक दोपहिया वाहन, 21 हजार 536 कारें और करीब 20 हजार कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। वहीं, जिले में कुल दो लाख 12 हजार 892 ड्राइविंग लाइसेंस धारक हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

