संवाद सूत्र, बांका। Inspiring Story : सपने कभी परिस्थितियों के मोहताज नहीं होते। यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, हौसला और निरंतर परिश्रम का जज्बा हो तो पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।
इसकी जीवंत मिसाल बनी हैं बांका टाउन थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) संगीता कुमारी। कभी कलम थामकर शिक्षिका बनने का ख्वाब संजोने वाली संगीता आज खाकी वर्दी पहनकर समाज की सुरक्षा और जरूरतमंदों की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटी हुई हैं।