जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस नये साल से सस्ते में सफर कराएगी। सुपरफास्ट के बदले एक्सप्रेस बन कर चलने वाली ट्रेन के समय में कोई फेरबदल नहीं होग, पर किराया कम हो जाएगा।
धनबाद से हावड़ा पहुंचने के लिए सेकंड सीटिंग में 15 रुपये तो एसी चेयर कार के यात्री को 45 रुपये कम चुकाना होगा। धनबाद से आसनसोल के लिए सेकंड सीटिंग में 15 रुपये तो एसी चेयर कार का किराया 50 रुपये कम वसूला जाएगा।