जागरण संवाददाता, धनबाद। Cyclone Arnab Impact: चक्रवात अर्नब के असर से दूसरे दिन भी मौसम रंग बदलता रहा। गुरुवार को पूरे दिन थम-थम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से मौसम साफ हो गया।
दोपहर तक धूप खिली और बीच-बीच बादल आते-जाते रहे। शनिवार सुबह भी माैसम का मिजाज ठीक नहीं है। चारों तरफ अंधेरा छाया है। थम-थम कर फूहारें पड़ रही हैं।
शाम में अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की फुहारें पड़ीं तो कुछ देर बाद झमाझम बारिश भी हुई। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई।