जागरण संवाददाता, रांची। आसमान में घना कोहरा हो और रनवे दिखाई नहीं दे रहा हो, तब भी विमान के पायलट को सुरक्षित लैंडिंग के लिए सही दिशा और ऊंचाई की जानकारी मिलती रहेगी।
इसके लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगे अत्याधुनिक नेविगेशन उपकरणों की विशेष जांच की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) की फ्लाइट इंस्पेक्शन यूनिट ने रांची एयरपोर्ट की कम्युनिकेशन, नेविगेशन एंड सर्विलांस (सीएनएस) टीम के सहयोग से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की फ्लाइट कैलिब्रेशन जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।