National
सरकारी नौकरी छोड़ IITian ने शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब गांव में ही रहकर कर रहे मोटी कमाई
जागरण संवाददाता, कानपुर। देश-विदेश की बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं का नेतृत्व करने के बाद आईआईटी शिक्षित पूर्व एनएचपीसी निदेशक संजीव कुमार यादव ने अपनी दूसरी पारी गांव की मिट्टी में शुरू की है।
लेखक Aman Tiwari72K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। देश-विदेश की बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं का नेतृत्व करने के बाद आईआईटी शिक्षित पूर्व एनएचपीसी निदेशक संजीव कुमार यादव ने अपनी दूसरी पारी गांव की मिट्टी में शुरू की है।
पतारा ब्लॉक के ककरहिया गांव में उन्होंने अपनी पत्नी शिखा यादव के साथ ड्रैगन फ्रूट की व्यावसायिक खेती कर यह साबित किया है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच के साथ खेती भी लाभ का बड़ा माध्यम बन सकती है। उनका यह प्रयास आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।



-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)