National
रेलवे कोच और बोगी डिजाइन में होंगे अत्मनिर्भर, IIT में विकसित होंगी स्वदेशी परीक्षण सुविधाएं
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे कोच व बोगी के डिजाइन में विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने के लिए आइआइटी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। सेंटर फार रेलवे रिसर्च (सीआरआर) के तहत प्रस्तावित इस केंद्र में स्वदेशी डिज
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे कोच व बोगी के डिजाइन में विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने के लिए आइआइटी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। सेंटर फार रेलवे रिसर्च (सीआरआर) के तहत प्रस्तावित इस केंद्र में स्वदेशी डिजाइन, सिमुलेशन, अनुसंधान व परीक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका लाभ रेलवे, आरडीएसओ, उत्पादन इकाइयों व उद्योगों को मिलेगा।
आइआइटी के आउटरीच आडिटोरियम में शनिवार को हुई कार्यशाला में रेलवे अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने एलएचबी कोचों में सस्पेंशन स्प्रिंग की खराबी, ब्रेक रिगिंग जाम होने और ब्रेक रिलीज में देरी जैसी समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि इनसे अनियोजित रखरखाव, गति प्रतिबंध व रेल यातायात प्रभावित होता है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)