जागरण संवाददाता, कानपुर। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पहचान व इंटरनेट पर होने वाले लेनदेन में सबसे बड़ी चुनौती सामने वाले की पहचान और उसके उपक्रम की विश्वसनीयता है। यह सब जांचते समय निजी जानकारी सुरक्षित रहे इसकी भी चुनौती रहती है।
इसीलिए क्वांटम कंप्यूटरों के संभावित साइबर हमलों के बीच डिजिटल डाटा की सुरक्षा व प्रमाणों के सत्यापन को अधिक भरोसेमंद बनाने की दिशा में आइआइटी, कानपुर ने हाइब्रिड वेरिफिकेशन जीरो-नालेज प्रूफ (एचवी-जेडकेएसनएनएआरके) तकनीक विकसित की है।