जागरण संवाददाता, धनबाद।  आइआइटी आइएसएम धनबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहे महाराष्ट्र के एक छात्र की हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में धनबाद थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने छात्र के चाचा गोविंद माने का बयान दर्ज किया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि प्री-प्लेसमेंट में सफलता नहीं मिलने के कारण उनका भतीजा पिछले कुछ महीनों से तनाव में था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता से इन्कार किया है।