National
IIT-BHU में नए छात्रों का होगा ड्रग टेस्ट, 9 सदस्यीय समिति का हुआ गठन
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू में नए छात्रों के ड्रग टेस्ट की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए संस्थान ने नौ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति बीटेक, एमटेक, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) और पीएचडी पाठ्यक्रमों म
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू में नए छात्रों के ड्रग टेस्ट की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए संस्थान ने नौ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति बीटेक, एमटेक, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की यूरिन आधारित जांच की प्रक्रिया तय करने में भूमिका निभाएगी।
युवाओं में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। संस्थान की वेबसाइट पर आठ अक्टूबर को समिति गठन का नोटिस जारी किया गया था।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

