National
शिमला में कला के जरिए जुड़ेंगे दो पर्वत शिखर, IHM कुफरी में आस्ट्रियाई कलाकार रच रहे अनूठी कृति
राज्य ब्यूरो, शिमला। पर्यटन नगरी कुफरी की वादियां अब अंतरराष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक मैत्री के रंगों से सराबोर होने जा रही हैं। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) कुफरी में एक अनूठी पहल के तहत भारत-आस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्
लेखक Parkash Bhardwaj143K पढ़े गए
-1794487336807.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, शिमला। पर्यटन नगरी कुफरी की वादियां अब अंतरराष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक मैत्री के रंगों से सराबोर होने जा रही हैं। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) कुफरी में एक अनूठी पहल के तहत भारत-आस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना का आगाज किया गया है।
इसके अंतर्गत कुफरी स्थित मिलिट्री कैंप से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे संस्थान की प्रमुख चारदीवारी को भव्य कलाकृति से सजाया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर होने के कारण यह कलाकृति स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।



