मुकेश ठाकुर, नई दिल्ली। आईजीआई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के बदलते तरीकों ने कस्टम विभाग की चुनौती बढ़ा दी है। अब तस्कर गांजे की बड़ी खेप के साथ सिंथेटिक ड्रग्स और कोकेन भी दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अक्टूबर में मनीला से आए एक यात्री के पास से शील्ड खाद्य पदार्थ के पैकेट में करीब पांच किलो संदिग्ध सिंथेटिक ड्रग्स मिली, जबकि गिनी के एक नागरिक के पेट से कोकेन से भरे 70 कैप्सूल निकाले गए। इस दौरान यात्रियों और एयर कार्गो से 264.288 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया।