संवाद सूत्र, भदरोआ। इंटरनेट मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर महिला और उसके परिवार को बदनाम करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में नूरपुर पुलिस ने पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान शाम लाल निवासी शेरपुर चौक, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी ने महिला के नाम से अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाईं और उसकी तथा परिवार की तस्वीरें अपलोड कीं।