जागरण संवाददाता, मेरठ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए समय को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। काउंसिल की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा अब पिछले वर्षों की तुलना में 45 मिनट पहले शुरू होगी।
काउंसिल ने मंगलवार को वर्ष 2027 की आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा के समय और केंद्र पर पहुंचने के निर्देशों को लेकर विद्यार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।