डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा सोमवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में ICMR सेंटर फॉर हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखेंगे।
यह केंद्र इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसका मकसद भारत के अधिक ऊंचाई वाले और जलवायु के प्रति संवेदनशील इलाकों पर केंद्रित मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च, इनोवेशन और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है।