जागरण संवाददाता, बरेली। खुद को एसडीएम बताकर सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली मुख्य आरोपित फर्जी आइएएस डाॅ. विप्रा शर्मा और उसकी सह आरोपित बहन शिखा शर्मा की अपर सत्र न्यायाधीश-10 राघवेन्द्र मणि ने जमानत अर्जी खारिज कर दीं।
थाना कोतवाली में रमेश चंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते वर्ष आरोपितों ने उनके बेटे को बदायूं विकास भवन में चपरासी के पद पर दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।