National
'लोग सोचते हैं कि इसके तो मजे हैं', IAS अफसर की पत्नी ने वीडियो बनाकर बताया सच
डिजिटल डेस्क, नागपुर। IAS अधिकारी की पत्नी होना कोई आसान बात नहीं है। पति के काम पर जाने के दौरान या किसी भी त्योहार पर अधिकारी की पत्नी को अकेले ही सबकुछ मैनेज करना होता है। ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद एक IAS अधिका
लेखक Digital Desk183K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। IAS अधिकारी की पत्नी होना कोई आसान बात नहीं है। पति के काम पर जाने के दौरान या किसी भी त्योहार पर अधिकारी की पत्नी को अकेले ही सबकुछ मैनेज करना होता है। ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद एक IAS अधिकारी की पत्नी का कहना है।
नागपुर जिला परिषद के CEO और IAS अधिकारी विनायक महामुनी की पत्नी चंद्रिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंद्रिका ने बताया कि एक आईएएस अधिकारी की पत्नी होने पर सिर्फ सुविधाएं ही नहीं मिलतीं, बल्कि त्याग भी करने पड़ते हैं।



