जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूर्व आइएएस द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने आख‍िरकार गुरुवार की दोपहर एक बजे अपनी जननीत‍ि भारत पार्टी की घोषणा की है। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व आइएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत आख‍िरकार की है। उन्‍होंने गुरुवार दोपहर एक बजे वीड‍ियो सोशल मीड‍ि‍या पर जारी कर अपनी पार्टी और उसके उददेश्‍य के बारे में बताया।
उन्होंने मीरजापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मीरजापुर और देवरिया जैसे जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से जनपद की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल अब राजनीतिक में ताल ठोंक रही हैं।