संवाद सहयोगी, धर्मशाला। त्योहारी सीजन में अपनों संग दीवाली और भैयादूज की छुट्टियां मनाने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से लौटे लोगों ने अब वापसी के लिए भी एचआरटीसी की स्पेशल बसों में बुकिंग करवा ली है। अभी तक 11 और 15 नवंबर के लिए बुकिंग करवाई गई है। 11 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए से पांच बसें चलेंगी। 

इनमें दिल्ली के लिए दो लग्जरी, जबकि तीन साधारण बसें शामिल हैं। 15 नवंबर के लिए दिल्ली के लिए दो बसें चलेंगी जो दोनों ही लग्जरी हैं।