National
कुशीनगर में HIV-2 का पहला मामला सामने आया, बेंगलुरु से लौटे व्यक्ति में मिला संक्रमण
जागरण संवाददाता, पडरौना। बेंगलुरू में रह रहे तमकुहीराज तहसील के एक गांव का 65 वर्षीय व्यक्ति एचआइवी-2 से संक्रमित मिला है। जनपद में पहली बार इस प्रकार के मरीज के मिलने को लेकर विभाग के भी कान खड़े हो गए तो पुष्टि के लिए
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पडरौना। बेंगलुरू में रह रहे तमकुहीराज तहसील के एक गांव का 65 वर्षीय व्यक्ति एचआइवी-2 से संक्रमित मिला है। जनपद में पहली बार इस प्रकार के मरीज के मिलने को लेकर विभाग के भी कान खड़े हो गए तो पुष्टि के लिए रक्त के नमूने को दोबारा जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा, वहां भी इसकी पुष्टि होने के बाद अब उपचार शुरू कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार एचआइवी-2 वायरस, एचआइवी-1 की तुलना में कम खतरनाक होता है, हालांकि दोनों के संक्रमण का तरीका एक ही है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
