राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। करवाचौथ पर भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जबकि 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा जबकि निचले क्षेत्रों में भी एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

धूप खिलने से दिन के तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। रात के तापमान में पहाडों पर वृद्धि तो मैदानों में गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट से 10.1, सोलन में 0.4 डिग्री की गिरावट से 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो शिमला में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 10.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सुंदरनगर और सोलन से अधिक रहा।