जागरण संवाददाता, रांची। देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड लिमिटेड (एचईसी) के अस्तित्व और हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर संकट गहराने लगा है। आर्थिक बदहाली के बीच अब कंपनी की संभावित बिक्री और नए खरीदार के हाथों कर्मचारियों तथा बकाया देनदारियों का भविष्य तय होने की बात सामने आई है।
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से नियुक्त प्रशासक एस गोपाल कृष्णण ने गुरुवार को एचईसी मुख्यालय में निदेशकों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की। श्रमिक नेताओं के अनुसार, प्रशासक ने स्पष्ट किया कि छह नवंबर से पहले की देनदारियों की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।