विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दुकानदारों को जर्जर इमारत खाली करने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने दीपावली अवकाश के दौरान संजय जैन व चार अन्य की याचिका पर विशेष सुनवाई कर यह आदेश दिया। यह भी कहा है कि समिति बना कर इमारत की जांच कराई जाए।