National
कानपुर के बस कंडक्टर को इलाहाबाद HC से राहत, बर्खास्तगी रद; कोर्ट ने कहा- सुनवाई का अवसर देना जरूरी
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कंडक्टर की सेवा समाप्ति का आदेश रद कर दिया है। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकलपीठ ने कानपुर नगर निवासी राजेश कुमार दीक्षित की य
लेखक Suresh pandey82K पढ़े गए

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कंडक्टर की सेवा समाप्ति का आदेश रद कर दिया है। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकलपीठ ने कानपुर नगर निवासी राजेश कुमार दीक्षित की याचिका पर यह फैसला सुनाया है।
याची व निगम के अधिवक्ताओं का तर्क
याची के अधिवक्ता घनश्याम मौर्य ने कहा कि सुनवाई का अवसर दिए बिना सेवा समाप्ति का आदेश पारित किया गया। निगम के अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी ने दलील दी कि याची को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह जांच अधिकारी या अनुशासनिक प्राधिकारी के सामने उपस्थित नहीं हुए। नोटिस रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया था, जो ‘इन्कार’ की टिप्पणी के साथ लौट आया।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)