जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संरक्षित स्मारक रोशनआरा के मकबरे के प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को नजरअंदाज करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), एमसीडी और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए उनकी भूमिका पर तल्ख टिप्पणी की है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि संरक्षित स्मारकों पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने में अधिकारी न सिर्फ पूरी तरह से विफल रहे, बल्कि उन्होंने अवैध निर्माण में मदद की।