National
जुड़वा बच्चे बीमार तो छत्तीसगढ़ HC ने दी राहत, जेल प्रहरी मां को मिली 80 दिन की अतिरिक्त छुट्टी
डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जुड़वा बच्चों की कम उम्र और उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए बिलासपुर केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प्रहरी मंदा तिवारी को 80 दिन की अतिरिक्त बाल देखभाल छुट्टी दे
लेखक Digital Desk137K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जुड़वा बच्चों की कम उम्र और उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए बिलासपुर केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प्रहरी मंदा तिवारी को 80 दिन की अतिरिक्त बाल देखभाल छुट्टी देने का आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ ने 16 अक्टूबर को पारित आदेश में कहा कि बच्चों की देखभाल और उन्हें आवश्यक ध्यान देने की जरूरत को देखते हुए महिला कर्मचारी को अतिरिक्त छुट्टी मिलनी चाहिए। मंदा तिवारी ने याचिका दायर कर 120 दिन की बाल देखभाल छुट्टी देने की मांग की थी।



