National
Haryana Weather: हरियाणा में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 31 अक्टूबर तक चेतावनी जारी
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले हुई वर्षा के बाद रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। गुरुग्राम का तापमान 12 डि
लेखक Amit Dhawan33K पढ़े गए
-1793123039725.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले हुई वर्षा के बाद रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। गुरुग्राम का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में वर्षा होने से फिर से तापमान नीचे गिर सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। 28 अक्टूबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल में भी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।



