डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन जेल में रहने के बाद 21 अक्टूबर को देर रात छूट गए। दोनों ने जेल से छूटते ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर की और बता दिया कि उनका आगे का प्लान क्या है।
सात दिन की जेल और पीस बॉन्ड साइन करने के बाद भी दोनों का पहला रिएक्शन बता रहा है कि वो देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।