जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्वजन से कहासुनी होने पर नाराज होकर और नौकरी के लिए बाहर जाने वाली किशोरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जीआरपी ने कानपुर, आगरा, हाथरस, बिहार से आईं इन किशोरियों को बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन के सिपुर्द कर दिया। बिहार से नौकरी के लिए आई किशोरी के ट्रेन में व्यक्ति द्वारा जबरन ले जाने की सूचना मिली थी।
इसके बाद हाथरस जंक्शन पर बरामद किशोरी को उनके स्वजन और कानपुर से आई किशोरी को उसके मामा और मौसा के सिपुर्द कर दिया है। गुरुवार को जीआरपी को सूचना मिली की एक व्यक्ति ट्रेन में किशोरी को जबरदस्ती ले जा रहा है।