निहाल सिंह, नई दिल्ली। दीपावली के बाद दिल्ली में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था एक बार फिर दबाव में आ गई है। त्योहार के बाद बड़ी मात्रा में निकले कचरे का समय पर उठान नहीं होने से कई इलाकों में जगह-जगह ढेर लग गए।
मुख्य सड़कों से लेकर आवासीय कॉलोनियों की गलियों और डलावों के आसपास तक कचरा फैला रहा। स्थिति यह रही कि कुछ स्थानों पर कचरा उठाने के बजाय उसमें आग लगा दी गई। इससे उठते धुएं ने पहले से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ा दी।