National
'बस खराब नहीं, गांव पास था', नारनौल की जगह कुंड में रोकी बस तो GM ने लिया एक्शन; ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रोडवेज बस का निर्धारित स्थान नारनौल की बजाय कुंड में रात्रि ठहराव करना दो कर्मचारियों को भारी पड़ गया। रोडवेज महाप्रबंधक ने नारनौल की बजाय कुंड में बस का रात्रि ठहराव करने पर चालक-परिचालक को निल
लेखक pritam singh92K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रोडवेज बस का निर्धारित स्थान नारनौल की बजाय कुंड में रात्रि ठहराव करना दो कर्मचारियों को भारी पड़ गया। रोडवेज महाप्रबंधक ने नारनौल की बजाय कुंड में बस का रात्रि ठहराव करने पर चालक-परिचालक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक की ओर से एक माह पहले ही इस बस का रात्रि ठहराव कुंड की बजाय नारनौल कर दिया गया था। पहले यह बस कुंड अड्डे पर ही रात्रि ठहराव करती थी। वहीं कुंड के नजदीक ही चालक-परिचालक के गांव पड़ते हैं, इसलिए वह पहले से ही वहीं नाइट करते आ रहे थे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

