National
संभल में मकान मालिकों को बड़ी राहत: गृहकर में छूट का आखिरी मौका, GIS सर्वे से बदलेंगे हाउस टैक्स के नियम
संवाद सहयोगी, संभल। नगर पालिका के गृहकर और जलकर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में कर निर्धारण अधिकारी कार्तिक यादव ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने ओटीएस योजना, नए मकान को
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, संभल। नगर पालिका के गृहकर और जलकर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में कर निर्धारण अधिकारी कार्तिक यादव ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने ओटीएस योजना, नए मकान को पालिका में दर्ज कराने, नाम संशोधन और शुरू होने वाली जीआईएस सर्वे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
बताया कि ओटीएस योजना का लाभ लेने को अब तक 804 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 673 का निस्तारण किया जा चुका है। योजना के तहत अब तक 22 लाख 58 हजार रुपये जमा कराए जा चुके हैं, जबकि बकायादारों को चार लाख 46 हजार रुपये की छूट दी जा चुकी है।



