National
Giridih: डायन-बिसाही के शक में रिश्तों का कत्ल, देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर भाभी को मार डाला
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के बासाबुदा गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे डायन-बिसाही के अंधविश्वास में परिवार के ही देवर समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर एक आदिवासी महिला करीब 59
लेखक Prabhat Kumar Sinha200K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के बासाबुदा गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे डायन-बिसाही के अंधविश्वास में परिवार के ही देवर समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर एक आदिवासी महिला करीब 59 वर्षीय दुलारी देवी की हत्या कर दी। वहीं उसके पति व पुत्र की भी जमकर पिटाई की गई। इस घटना को जिसने भी सूना, वे दंग रह गए।
इधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एसआइ संजय कुमार के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची और मृतका के स्वजन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
