National
Gen Z की जिज्ञासाओं का काशी में समाधान करेंगे संत- महात्मा, तीन नवंबर से होगा संस्कृति संसद 2026 का आयोजन
जागरण संवाददाता, वाराणसी । भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और युवा पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद बढ़ाने के लिए तीन से पांच नवंबर तक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 'संस्कृति संसद 2026' आयोजित किया जाएगा। इसमें इस बार सबसे खास जे
लेखक Digital Desk146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और युवा पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद बढ़ाने के लिए तीन से पांच नवंबर तक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 'संस्कृति संसद 2026' आयोजित किया जाएगा। इसमें इस बार सबसे खास जेन जी कान्क्लेव है, जिसमें युवाओं की जिज्ञासाओं और उनके सवालों का जवाब संत, वैज्ञानिक, विद्वतजन देंगे।
गंगा महासभा की ओर से अखिल भारतीय संत समाज, अखाड़ा परिषद और श्रीकाशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से तीन हजार संत जुटेंगे। संस्कृति संसद 2026 को लेकर रविवार को छोटी गैबी स्थित गंगा महासभा के कार्यालय में अखिल भारतीय संत समिति व गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, पातालपुरी मठ के जगद्गुरु बालक देवाचार्य, श्रीकाशी विद्वत परिषद् प्रो. राम नारायण द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति को थाती मानने की बजाय समाज, आधुनिक विज्ञान, ज्ञान और नई पीढ़ी के जीवन से जोड़ना है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

