National
गाजियाबाद में प्लॉट और दुकान खरीदने का मौका, GDA की नीलामी 12 नवंबर को, 5 तक करें आवेदन
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों की नीलामी 12 नवंबर को होगी। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें शामिल होने के
लेखक Shahnawaz Ali62K पढ़े गए
-1793155796308.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों की नीलामी 12 नवंबर को होगी। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें शामिल होने के इच्छुक लोग पांच नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
नीलामी में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ दुकानें भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग, मिक्स्ड लैंड यूज, होटल-रेस्टोरेंट, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल व हेल्थ सेंटर के लिए भूखंड उपलब्ध होंगे। इससे घर बनाने के साथ कारोबार और संस्थागत गतिविधियों के लिए जमीन लेने के इच्छुक लोगों को भी विकल्प मिलेंगे।



