National
दीक्षा देने के बहाने वृंदावन बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, कथावाचक पर ठाणे में दर्ज हुई FIR
जागरण संवाददाता, मथुरा। सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डा. इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो काल करने के आरोप में महिला ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कशिमिरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से बिहार की रहने वा
लेखक Digital Desk158K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डा. इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो काल करने के आरोप में महिला ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कशिमिरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला का आरोप है कि वृंदावन के आश्रम में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि वह पति और दो बेटियों के साथ ठाणे में रहती है।
अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सत्संग में पहुंचकर उसने महाराज से दीक्षा ली। महाराज ने उसकी पारिवारिक समस्याएं दूर करने का भरोसा देते हुए संपर्क में रहने को कहा। दिसंबर 2023 में वह अपनी बेटियों के साथ वृंदावन पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि वृंदावन आश्रम में रात साढ़े 10 बजे महाराज ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वहां कैमरे बंद होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
