National
बंगाल:पूर्व सांसद विकास रंजन के घर पर हमले में एक गिरफ्तार, ‘हिंदुत्ववादी’ टिप्पणी पर भी दो FIR
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बप्पा गुचैत नामक शख्स को कोलकाता के गरिया से गिरफ्तार किया।
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बप्पा गुचैत नामक शख्स को कोलकाता के गरिया से गिरफ्तार किया। वह नरेंद्रपुर का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि हमले में और कौन-कौन शामिल था तथा इसके पीछे क्या वजह थी।
इस बीच, हमले के लिए ‘हिंदुत्ववादी’ तत्वों को जिम्मेदार ठहराने संबंधी विकास रंजन के बयान को लेकर तपसिया और गरफा थानों में उनके खिलाफ दो प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
