National
महिला अपराध की FIR में अब नहीं चलेगी ‘अबला’ और ‘बेचारी’ जैसी भाषा, DGP ने बदले नियम
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यौन अपराधों की विवेचना और दस्तावेजों में पुलिस को अब पीड़िता के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना होगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने पिछली 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन मे
लेखक Hemant Kumar Srivastava131K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यौन अपराधों की विवेचना और दस्तावेजों में पुलिस को अब पीड़िता के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना होगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने पिछली 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि एफआइआर, केस डायरी, विवेचना संबंधी प्रपत्र, पुलिस रिपोर्ट और आरोपपत्र में लैंगिक रूप से संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल किया जाए। डीजीपी के निर्देश दिया है कि पीड़िता के चरित्र, पहनावे, रहन-सहन, वैवाहिक स्थिति, गर्भावस्था या पूर्व यौन इतिहास से संबंधित अनावश्यक टिप्पणी न की जाए।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

