जागरण संवाददाता, शिमला। सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। सरकार को किसी की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए।