National
महाराष्ट्र FDA की नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई: 29 लाइसेंस रद, लाखों का कॉस्मेटिक सामान जब्त
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्य में दो सप्ताह तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन का पता चलने के बाद 29 लाइसेंस रद कर दिए और 71 लाइसेंस निलंबित कर दिए और 28.52 लाख रुपये से
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्य में दो सप्ताह तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन का पता चलने के बाद 29 लाइसेंस रद कर दिए और 71 लाइसेंस निलंबित कर दिए और 28.52 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध दवाएं और प्रसाधन सामग्री (कास्मेटिक) को जब्त किया गया।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अभियान के दौरान दवा दुकानों, ब्लड बैंकों और दवा निर्माण संयंत्रों समेत 937 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर 450 नोटिस जारी किए गए। इनमें दवा विक्रेताओं को 382 नोटिस मिले।



