संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। फर्जी ईडी अधिकारी सचिन की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब जांच की आंच एक राजपत्रित अधिकारी तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान सचिन के मोबाइल से राजपत्रित अधिकारी के साथ कई फोटो और अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है। उक्त अधिकारी पूर्व में जिले में तैनात रह चुकी हैं और सचिन से उनकी काफी नजदीकियां थीं। अब ईडी की जांच को लेकर मामले में नई हलचल बढ़ गई है।
फरह के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर का रहने वाला सचिन शर्मा करीब दो वर्ष से ईडी अधिकारी बनकर जिले के अधिकारियों पर रौब जमा रहा था।