डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शेयर में हेरफेर की वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र और गुजरात में छापामारी की। शुक्रवार को इन दोनों राज्यों के कई शहरों में तलाशी अभियान चला कर कुछ अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई दो लिस्टेड कंपनियों के शेयर में कथित हेरफेर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इस मामले में कंपनियों से जुड़े लोगों पर आरोप है कि उन्होंने जबरन कंपनी के शेयर के दाम बढ़ाए।