National
बंगाल: निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कोलकाता में ED ने 8 ठिकानों पर मारा छापा
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने सोमवार सुबह कोलकाता में आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। टालीगंज, शरत बोस रोड और कूदघाट समेत शहर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय जांच
लेखक Jagran News150K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने सोमवार सुबह कोलकाता में आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। टालीगंज, शरत बोस रोड और कूदघाट समेत शहर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया।
मामला एक निजी निवेश कंपनी से जुड़ा है, जिस पर अधिक मुनाफे का लालच देकर आम लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने और बाद में वादे के मुताबिक रकम नहीं लौटाने का आरोप है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

