जागरण संवाददाता, रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय पर खर्च की गई बिना हिसाब-किताब की करोड़ों की धनराशि व घपलेबाजी के मामले में सपा नेता आजम खान की मुश्किलें और बढ़नी तय हैं। ईडी ने आजम खान और उनके सगे-सम्बंधियों के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमे लगी धाराओं में आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान है। इन धाराओं में पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी का भी अधिकार है।