डिजिटल डेस्क, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के साथ जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 'समाजवादी ईसीआइ आडिट-1' जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 19.20 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए हैं। भाजपा चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है।