National
'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ', DU में ABVP की महारैली; आज देशभर से जुटेंगे 15 हजार छात्र
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। युवाओं की वैचारिक सोच, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को छात्र महारैली आयोजित की जाएगी।
लेखक Nihal Singh165K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। युवाओं की वैचारिक सोच, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को छात्र महारैली आयोजित की जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने इस महारैली के जरिए जेन-जी के राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की तैयारी की है।
‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ आयोजित होने वाली इस रैली में संगठन ने देशभर से 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने का दावा किया है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)